गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने 1 जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार, 6 माह के लिए जिले से बाहर किया गया था अभियुक्त
शुक्रवार शाम को थाना निवाड़ी पुलिस ने संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कपिल नाम के 1 जिला बदर अपराधी को थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा संख्या 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।