गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर क्षेत्र के गौशाला अंडरपास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना विजयनगर क्षेत्र के गौशाला अंडरपास में शुक्रवार की दोपहर को पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विजयनगर बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से शव की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा।