गाज़ियाबाद: जीआरपी पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त दीपक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दीपक यात्रियों को चिन्हित कर रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के इलाकों में यात्रियों का सामान चोरी करने का काम किया करता था, जिसके पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया है और उसकी अनुमानित लागत ₹40000 है।