गाज़ियाबाद: विजयनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित ₹25000 के ईनामी अभियुक्त को एबीएस कट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित ₹25000 के ईनामी अभियुक्त विशाल को एबीएस कट के गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विजयनगर बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती 30 मार्च 2024 को पीड़िता ने थाना विजयनगर पर दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद से ही पुलिस विशाल की तलाश में लगी हुई थी। विशाल के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।