गाज़ियाबाद: वेव सिटी पुलिस ने महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को आदित्य वर्ल्ड सिटी से किया गिरफ्तार
थाना वेव सिटी पुलिस ने महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के आरोप मे वांछित एक अभियुक्त गगन को आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वेव सिटी अंकित चौहान ने बताया कि बीती 24 मई 2024 को एक न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार, उनके कैमरामैन और ड्राइवर के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की थी, जिसके बाद वांछित अभियुक्त गगन को गिरफ्तार किया गया।