.जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के 24 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी
जमुई: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने मंगलवार सुबह से जिला परिषद अध्यक्ष *दुलारी देवी* और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की।
EOU की टीम ने जमुई में 23 और शेखपुरा में 1 ठिकाने समेत कुल *24 जगहों* पर छापेमारी की। दुलारी देवी के आवास पर सुबह से ही दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच चल रही है।
*कहां-कहां हुई रेड:*
- जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी का आवास
- उनके सहयोगियों के घर
- पति गुड्डू यादव का नानीघर - खैरा के डुमरकोला में भी रेड जारी
Jamui, Jamui | Jul 30, 2026