धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, गजरौला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानकारी के अनुसार रजबपुर निवासी हुकम सिंह निखाता ने अपनी बेटी शशि की शादी क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर निवासी कौशल पुत्र किशोरी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज बतौर बाइक व नकदी की मांग कर दी।