उड़ती खबर...
112 ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को ग्रामीणों ने घेरा,जमकर मारपीट; पुलिस जवानों की सुरक्षा पर उठे सवाल...
प्रतापपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो के साथ ग्रामीणों द्वारा घेरकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक को गंभीर चोटें आने की जानकारी मिली है, जिसके बाद उनका उपचार कराया जा रहा है। ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौजूद लोगों ने आरक्षक के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कथित रूप से अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, जिसके चलते वीडियो का साउंड म्यूट किया गया है।