डिंडौरी: डिंडौरी में विद्युत चोरी के 14 प्रकरण हुए दर्ज, विद्युत विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कर रहे निरीक्षण
डिंडौरी जिला मुख्यालय के साकेत नगर, मिशन स्कूल, सिविल लाइन बस स्टैंड सुभाष नगर तथा पुरानी डिंडोरी,वार्ड नंबर 6 में घरों और प्रतिष्ठानों में विद्युत विभाग की टीम ने निरीक्षण करते हुए 14 प्रकरण विद्युत चोरी के दर्ज किए। दरअसल विद्युत विभाग ने बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर विद्युत चोरी के 14 प्रकरण दर्ज हुए ।