कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दी
चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। आनन फानन में परिजन उसे कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने शनिवार 2बजे बताया कि वह करीब 3 महीने से परेशान चल रहा था, लेकिन किसी को कोई बात नहीं बताता था। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था।