धरहरा थाना क्षेत्र में सरपंच पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि की 17 महीने पुरानी हत्या की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त अमन कुमार को हिरासत में लेकर लगातार दूसरे दिन बुधवार के संध्या लगभग 4 भी पूछताछ की। लंबे समय से मामले में प्रगति न होने पर उठ रहे सवालों और लोगों के बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी लाई है।