धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा के सरपंच पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि हत्याकांड में 17 महीने बाद पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। बढ़ते जनदबाव के बीच पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त अमन कुमार को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। पुलिस ने अमन कुमार को हिरासत में लेकर हत्या से जुड़ी कड़ियों,साजिश और घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ शुरू।