आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की संध्या लगभग 4 बजे धरहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। मौके पर सीओ बिरेंद्र कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।