शाहगंज: क्रिकेट विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जौनपुर के सरपतहाँ थाना क्षेत्र के सवायन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप है। आपको बता दें कि गांव निवासी शिवानंद दीक्षित क्रिकेट खेल रहे थे, तभी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।