पिछोर: पिछोर एसडीओपी ने रात्रि गस्त का निरीक्षण किया, थाना खनियांधाना का किया औचक निरीक्षण
आज सोमवार को सुबह 7:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार रात्रि के समय पुलिस रात्रि गस्त में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर रात्रि में पिछोर एसडीओपी के द्वारा रात्रि गस्त में लगे समस्त बल को चेक किया एवं मुस्तैदी के साथ गस्त करने हेतु निर्देशित किया।