गुन्नौर: कस्बा बबराला में सड़क पर चलते हुए अचानक लड़खड़ाकर गिरा युवक, मौके पर ही हुई मौत
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में स्टेशन रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक अचानक से सड़क पर लड़खड़ाते हुए गिर गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।