करायपरसुराय बाजार स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में मंगलवार को दो युवकों ने एक महिला को झांसे में लेकर 3,500 रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हैं.