बीकानेर: पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने निदेशालय के आगे किया महापड़ाव, निदेशक ने दिया आश्वासन
बीकानेर में राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के समक्ष पीटीआई भर्ती-2022 के पात्र चयनित शारीरिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश सांगवा के नेतृत्व में आयोजित धरने में प्रदेश के 41 जिलों से 1500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। धरना स्थल पर पहुंचे माध्यमिक