देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर की बेटी ने UPSC में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाईयां
नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में एसडीएम के पद पर है कार्यरत देवेंद्रनगर पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी मध्यमवर्गीय किसान की बेटी पूजा सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया हैं।पूजा की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है।