गुना नगर: लक्ष्मी गंज मे जैन समाज सहित सर्वसमाज द्वारा आचार्यश्री को दी विनयांजलि
गुना। दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के समाधि उपरांत देश भर में विनयांजलि कार्यक्रम रविवार को एक साथ संपन्न हुए। इस मौके पर प्रात 8:30 बजे से ही लक्ष्मीगंज में जैन समाज गुना द्वारा आयोजित विनयांजलीय सभा में सर्व समाज के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने मनोभावों से विनयांजलि भेंट की ।