गुना नगर: गुना में चिडार चंदेल समाज ने मनाई मां नर्मदा जयंती, शास्त्री पार्क से प्रताप छात्रावास तक निकल चल समारोह
गुना में चंदेल चिडार समाज ने मां नर्मदा जयंती मनाई। शहर के शास्त्री पार्क से चल समारोह निकाला। जो बैंड बाजों की धुन पर जय स्तंभ चौराहा सदर बाजार हॉट रोड जगदीश कॉलोनी होते हुए प्रताप छात्रावास पहुंचा। जहां पर कार्यक्रम में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां नर्मदा जयंती समारोह में जिले से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।