बरेली: मीरगंज में कंपनी ने युवक के साथ कई लोगों से की धोखाधड़ी, बारादरी में मुकदमा दर्ज
मीरगंज के रहने वाले युवक ने रकम दुगनी करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कंपनी चला रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।पीड़ित का कहना है कि जब उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ और वह रकम मांगने गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी थी पूरे मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।