चेवाड़ा अंबेडकर भवन के समीप एनएच-333ए परियोजना में अधिगृहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य भू-स्वामियों को मुआवजा भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि यह शिविर भू-अर्जन शाखा, शेखपुरा के