अशोक नगर: मुस्कान-ऋतिक मौत कांड में बड़ा खुलासा,मौत से पहले की आखिरी बातचीत का ऑडियो आया सामने, SIT करेगी फॉरेंसिक जांच
अशोकनगर के चर्चित मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मौत कांड की जांच में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस की विशेष जांच टीम यानी SIT को दोनों के बीच मौत से पहले हुई आखिरी फोन बातचीत का ऑडियो मिला है। पुलिस के मुताबिक, ऑडियो में मुस्कान, ऋतिक से मोबाइल में मौजूद फोटो और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगा रही हैं, जबकि ऋतिक इसके लिए तैयार नहीं दिख रहा है।