➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान की विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने की विस्तृत समीक्षा
➡️ विभिन्न सेवा गतिविधियों, वडनगर से वाराणसी यात्रा और विकास योजनाओं के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के दिए निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा-अनकहीं कहानियां’, ‘सेवा की कहानी’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं ‘सेवा कलश यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली।
विधायक श्री खंडेलवाल ने सभी गतिविधियों का व्यापक एवं प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम को संबंधित नोडल विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाएं। वडनगर से वाराणसी यात्रा के संबंध में उन्होंने मार्ग, स्वागत, ठहराव, भोजन, सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समुचित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
➡️ अनुसूचित जाति-जनजाति बस्ती विकास कार्यों की समीक्षा
बैठक में विधायक श्री खंडेलवाल ने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना के प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत केवल सामान्य निर्माण कार्यों के स्थान पर आवश्यकतानुसार डेडिकेटेड अधोसंरचना, जैसे हॉस्टल, स्कूल एवं अन्य उपयोगी संस्थागत भवनों के कार्य चिन्हित कर प्राथमिकता के साथ प्रस्तावित किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजना के कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकता एवं दीर्घकालीन उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया जाए।
➡️ जिला खनिज मद के कार्यों की भी समीक्षा
विधायक ने जिला खनिज मद से प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति एवं प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकतानुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को चिन्हित कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी ब्लॉकों में लाइब्रेरी बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला पंचायत सीईओ श्री गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul