सांगानेर: जयपुर में सीआरपीएफ कैंपस के पास जिंदा बम मिलने से फैली सनसनी, बम निरोधक दस्ते ने आबादी से दूर ले जाकर किया डिफ्यूज
जयपुर में CRPF कैंपस के पास जिंदा बम मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। वहीं बम निरोधक दस्ते ने बम को आबादी से दूर ले जाकर गड्डा खोदकर डिस्पोज किया। इस दौरान काफी तेज धमाका हुआ। वहीं सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई।