नदबई: नदबई में 'ट्रांसफॉरमेटिव मंगलवार' के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार "ट्रांसफॉरमेटिव मंगलवार" कार्यक्रम के तहत तालुका विधिक सेवा समिति नदबई के अध्यक्ष विकास राम चौधरी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नदबई के निर्देशन में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।