मौ: खनन विभाग ने गोहद और मौ क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया
माइनिंग विभाग ने शिकायतों के आधार पर गोहद तथा मौ क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर बुधवार तथा गुरुवार को लगभग 4 बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से रेत का भंडारण का विनष्टीकरण किया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।