जमुई: मोहर्रम को लेकर DM और SP ने बैठक कर आपसी भाईचारा व शांति का दिया संदेश, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की की अपील
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम नवीन ने की। साथ में एसपी विश्वजीत दयाल भी शामिल रहे। बैठक में प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और शांति समिति के सदस्यों के अलावा जिले के अलग-अलग जगहों से दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।