गिरियक: गिरियक प्रखंड के चोरसुआ पंचायत में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
Giriak, Nalanda | Sep 18, 2024 नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गिरियक प्रखंड के चोरसुआ पंचायत में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है. यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिये. यह हमारे स्वस्थ रहने के लिये भी बहुत जरूरी है क्योंकि ज्यादातर बीमारियां गंदगी से होती है.