गिरियक: कर्मा त्योहार को लेकर फलों, मिठाई समेत पूजन सामग्री की खरीदारी के लिये पावापुरी बाजार में रही चहल पहल
Giriak, Nalanda | Sep 14, 2024 पावापुरी बाजार में कर्मा त्योहार को लेकर फलों, मिठाई समेत पूजन सामग्री की खरीदारी के लिये चहल पहल रही. कर्मा त्योहार को लेकर दुकानदारों द्वारा दो दिन पूर्व से ही स्टॉक रखा गया था ताकि मांग के अनुरूप सामान को बेचा जा सके. इस दौरान पावापुरी सहायक थाना पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू और भीड़ को नियंत्रित हेतू अलर्ट दिखी.