गिरियक: पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में बिजली करंट से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Giriak, Nalanda | Sep 15, 2024 पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में बिजली करंट से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक प्यारेपुर गांव निवासी टुनटून सिहं उर्फ छोटे सिंह के करीब 19 वर्षीय पुत्र धीरंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार थे. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है.