बक्सर: नए वीर कुंवर सिंह सेतु पर जगमगाएंगी रातें
बक्सर-बलिया को जोड़ने वाले पुल पर लग रही सोलर स्ट्रीट लाइटें, लोगों में खुशी
Buxar, Buxar | Jul 12, 2026 बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया को जोड़ने वाले नए वीर कुंवर सिंह सेतु पर जल्द ही रात के समय भी सुरक्षित आवागमन संभव होगा। लंबे समय से पुल पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की शिकायत कर रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। पुल के दोनों किनारों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।