सिधौली: जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार
जनपद के कसमंडा इलाके के दाउदपुर कंपोजिट विद्यालय का जिला अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान बच्चों को मिलने वाले खान एवं साफ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया एवं लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई गई व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश जिला अधिकारी ने दिए हैं।