नाथद्वारा: नाथद्वारा और राजसमंद के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में राजसमंद जिले की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में नाथद्वारा एवं राजसमंद के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से आगामी बजट के लिए मण्डल स्तर के विशेष विकास कार्यों की लिखित मांग ली और मण्डल की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।