सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव बबैन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ बबैन गांव के सरपंच संजीव सिंगला(गोल्डी)ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया। इस अवसर पर बबैन खंड पंचायत अधिकारी सुशील मंगला पंचायती विभाग के अधिकारियों के अलावा पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।