मानव अधिकार जागरूकता रैली, जनसुनवाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न,
ग्वालियर। भारत सरकार से पंजीकृत राष्ट्रीय संगठन मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीएसी सदस्य दिल्ली सरकार तथा भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में रविवार 28 जून को मानव अधिकार जन-जागरूकता रैली, जनसुनवाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रैली फूलबाग चौराहे से प्रारंभ होकर सागरताल स्थित शिव विहार कॉलोनी तक निकाली गई।
रैली के माध्यम से आमजन को उनके मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा आयोग के पत्रकों का वितरण कर लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि उन्हें बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस प्रशासन, नगर निगम अथवा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या मानव अधिकार हनन का मामला हो तो वे आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8860856080 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग के कार्यकर्ता 24 घंटे एवं सातों दिन लोगों की सहायता के लिए तत्पर हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिव विहार कॉलोनी में आयोजित सभा में मानव अधिकार कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इसके पश्चात पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए।
इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि वे जनसुनवाई केंद्रों एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का संचालन अपने निजी व्यय से कर रहे हैं। उनका उद्देश्य ग्वालियर के पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पहले आयोग के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे, लेकिन अब प्रत्येक वार्ड एवं विधानसभा स्तर पर मानव अधिकार जनसुनवाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत तानसेन नगर स्थित एसबीआई बैंक चौराहे के सामने से की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जिनका निराकरण आयोग द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माध्यम से कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रतिनिधि मनीष