बाइक पर शराब-बीयर की खेप ले जाते दो युवकों का VIDEO वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल,
शिवपुरी/नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर में कथित तौर पर शराब माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर शराब और बीयर की बड़ी मात्रा लादकर खुलेआम ले जाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नरवर के लोड़ी माता क्षेत्र का है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर शराब और बीयर की पेटियां इस तरह रखी गई हैं, मानो किसी को कानून का कोई डर ही न हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खुलेआम इस तरह शराब की ढुलाई हो रही है, तो आखिर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या नरवर में अवैध शराब कारोबार पर किसी का नियंत्रण नहीं है?