कांग्रेस की यही पहचान—सूटकेस और भ्रष्टाचार!
विधानसभा मानसून सत्र।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तंज कसा और कहा कि कांग्रेस की पहचान ही “सूटकेस और भ्रष्टाचार” बन गई है।
जयराम ठाकुर के इस बयान से विधानसभा सत्र के दौरान सियासी माहौल गरमाने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है।
न्यूज टुडे हिमाचल