चूरू: सेठाणी जोहड़ के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में खारिया गांव का व्यक्ति हुआ घायल
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड सेठानी जोहड़ के पास गुरुवार शाम एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार गांव खारिया का एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को राजकीय भारतीय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।