चूरू: रोडवेज डिपो के पास रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू के रोडवेज बस डिपो के पास गुरुवार देर शाम रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में उस्मानाबाद कॉलोनी के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।