लांजी: ग्राम बेनेगांव में अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से शख्स की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Lanji, Balaghat | May 28, 2025 लांजी थाना अंतर्गत ग्राम बेनेगांव में तेज रफतार अज्ञात मोटर सायकल चालक की लापरवाही के कारण हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय युधिष्ठिर की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन मोटर सायकल चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है, सउनि देवराज धुर्वे द्वारा मामले में अग्रिम विवेचना की जा रही है।