दहेज की खातिर पति ने पीट पीट कर की पत्नी की हत्या #News #reporting/ #awareness
मेरठ- जयभीम नगर निवासी नरेंद्र ने अपनी बेटी खुशी की शादी अंकित निवासी खनौदा थाना पल्लवपुरम के साथ की थीं l शादी के तीन दिन बाद ही पति अंकित ने खुशी से दहेज में बाईक तथा एक लाख रूपये की मांग करते हुये उत्पीड़न शुरू कर दिया थाl अब दहेज में बाईक व रकम ना मिलने पर खुशी को इतना पीटा गया की गंभीर चोटे आने से खुशी ने सुभारती में दम तोड़ दिया हैंl खुशी के पिता ने पति अंकित, ससुर,ताऊ, देवरों,नन्दोई तथा नंदो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं l