गाज़ियाबाद: विकसित भारत संकल्प यात्रा में मोहन नगर जोन के 743 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, ली आत्मनिर्भर भारत की शपथ
मोहन नगर जोन स्थित भोपुरा तथा पसोंडा क्षेत्र में शुक्र आर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची। इस दौरान भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आपको बता दें कि ये कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। प्रातः में भोपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा दूसरे चरण में पसोडा के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ, दोनों कार्यक्रमों में लगभग 1700 क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।