गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
थाना साहिबाबाद क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण आसपास काला धुआं छा गया था। गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका था, जिस कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।