गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे VHP के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, बोले- 'अब मुझे डमरू की आवाज आती है'
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, यहां उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि यह हिंदू के लिए गर्व और आनंद का विषय है। त्रेता युग में तो राम को केवल 14 वर्ष का वनवास मिला था, पर कलयुग के राक्षसों के कारण इन्हे 400 वर्ष का वनवास झेलना पड़ा।