गाज़ियाबाद: सिहानी गेट पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद
शुक्रवार को थाना सिहानी गेट पुलिस ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान लोकल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर सलमान, अमित और साहिल नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को हमदर्द ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।