गाज़ियाबाद: राम मंदिर की जगह मस्जिद बनाने की बात कहने वाले शादान पर हुई कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
गुरुवार देर रात गाजियाबाद की कोतवाली पुलिस ने दौर आने पर राम मंदिर की जगह मस्जिद बनाने की बात कहने वाले मो. शादान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि बीते दिनों से लगातार शादान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें लोग गाजियाबाद पुलिस को टैग कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।