गाज़ियाबाद: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए कांग्रेस ने राजनगर के उडुपी रेस्टोरेंट में की प्रेस वार्ता, दी यात्रा से जुड़ी जानकारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को राजनगर स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विशाल वशिष्ठ ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6600 किमी की पैदल यात्रा है। यह यात्रा 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होते हुए निकलेगी।