🗳️ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची पुनरीक्षण के तहत आज, 21 नवंबर 2026 को जमुई जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र नामों के विलोपन तथा प्रविष्टियों में त्रुटियों के सुधार हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान विशेष रूप से 18-19 वर्ष के युवाओं, महिलाओं एवं नवविवाहिताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया गया। कल 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन, जमुई सभी योग्य नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने मतदान केंद्र के BLO से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन हेतु आवेदन अवश्य करें। क्योंकि मतदाता सूची में आपका नाम केवल एक प्रविष्टि नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आपकी पहचान, अधिकार और सक्रिय भागीदारी का आधार है।
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
#जिला_प्रशासन_जमुई #मतदाता_जागरूकता #निर्वाचक_सूची_पुनरीक्षण
Jamui, Bihar | Nov 21, 2026